सोनभद्र

जब आदिवासी गिरिवासी मेरे परिवारीजनो ने पेड़ हैं तो प्राण हैं का संकल्प ले लिया तो जनपद का वातावरण शुद्ध होकर रहेगा- संदीप मिश्रा

सोनभद्र जब आदिवासी गिरिवासी मेरे परिवारीजनो ने पेड़ हैं तो प्राण हैं का संकल्प ले लिया तो जनपद का वातावरण शुद्ध होकर रहेगा उक्त बाते संदीप मिश्रा ने कहा। जनपद मे पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के पपड़हवा पल्हारी अमिला व कोदई में वृक्षारोपण किया गया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों में सैकड़ो पौधों का भी वितरण किया गया। अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा लगातार जनपदवासियों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। धीरे धीरे यह अभियान और बृहद होता जा रहा है। संदीप मिश्रा ने बताया कि पौधे ही हमारे जीवन के लिए प्राणवायु देते हैं यदि आज हम पेड़ लगाते हैं तो हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। केवल पेड़ लगाना ही कार्य नहीं है पेड़ो को सुरक्षित करना उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि जबाबदारी है इस अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा में अभी तक अनेकों गावों में जगह जगह पौधारोपण किया जा चुका है। साथ ही इन पेड़ो को बचाने का लोगों को संकल्प भी दिला रहे हैं। काफी संख्या में लोग भी अब इस अभियान में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ जुड़ रहे हैं। वृक्षारोपण में राममूरत चेरो रामेश्वर खरवार इन्द्रजीत चेरो सोनू चेरो महिपत गोण लालधारी गोण लक्षिमन खरवार बरमतिया घसिया बाबूलाल पनिका सत्येन्द्र प्रजापति उमा जयसवाल रामू गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने पौधारोपण किया व ग्रामीणों में सैकड़ों पेड़ वितरित भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App