सोनभद्र

जब नौजवानो ने पेड़ है तो प्राण है अभियान का बीड़ा उठा लिया तो विधानसभा401 का वातावरण शुद्ध होकर रहेगा – संदीप मिश्रा

सोनभद्र वृक्षारोपण अभियान अब बृहद रूप लेता जा रहा है। पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम मे कोन, कचनरवा डणिहरा रामगढ़ सलैयाडीह किसुनपुरवा में वृक्षारोपण किया गया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों में सैकड़ो पौधों का भी वितरण किया गया। अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा लगातार जनपदवासियों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। धीरे धीरे यह अभियान और बृहद होता जा रहा है। संदीप मिश्रा ने बताया कि पौधे ही हमारे प्राणवायु हैं यदि आज हम वृक्ष लगाते हैं तो हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। केवल वृक्ष लगाना ही कार्य नहीं है वृक्षों को सुरक्षित करना उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा में अभी तक अनेकों जगह पौधारोपण किया जा चुका है। किसुनपुरवा निवासी संघर्षी बड़े भाई सन्जय जैसवाल जी की स्मृति में पेड़ लगया गया व सलैयाडीह में कमलेश जयसवाल जी के नेतृत्व में पेड़ लगया गया व गांव में लोगों के घरों में, आंगन में स्वयं जाकर पौधारोपण कर रहे हैं साथ ही इन पौधों को बचाने का लोगों को संकल्प भी दिला रहे हैं। काफी संख्या में लोग भी अब इस अभियान में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ जुड़ रहे हैं। आज के वृक्षारोपण में राजू भारती जी प्रधान कचनरवा सुदीप जयसवाल जी कमलेश जयसवाल जी चन्द्रेश जयसवाल जी केवाल में जयश्री तिवारी जी बुध्दीराम तिवारी जी दिपक तिवारी जी रोशन तिवारी जी सहित सैकड़ों लोगों ने पौधारोपण किया और वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया व ग्रामीणों में सैकड़ों पेड़ वितरित भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App