सोनभद्र

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने पुलिस उपाधीक्षक को सम्मानित किया

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)
श्रावण मास में आयोजित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेले को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश देव पांडे, यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति त्रिपाठी, प्रकाश देव पाण्डेय तथा पार्थ सारथी किरीट ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुप्तकाशी दर्शन यात्रा और सावन मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती थी, किंतु पुलिस उपाधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में पूरी यात्रा और मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। यह पुलिस प्रशासन की तत्परता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने ट्रस्ट और स्थानीय जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पूर्ण सुरक्षा व शांति के साथ सम्पन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App