सोनभद्र

एक राष्ट्र एक चुनाव कराये जाने को लेकर संगोष्ठी के आयोजन मे देवेंद्र पटेल के बोल एक साथ चुनाव होने से समय और संसाधनों की बचत होगी

अनपरा/सोनभद्र एक राष्ट्र एक चुनाव विषय एवं स्नातक निर्वाचन जनजागरण पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इस विचार को जन आंदोलन का स्वरूप देना तथा युवा वर्ग एवं आमजन को जागरूक करना रहा कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला सह संयोजक आकाश पाण्डेय ने किया मुख्य अतिथि के रूप मे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल उपस्थित रहे। उन्होने एक देश-एक चुनाव विषय पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि एक साथ चुनाव होने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ और स्थिर होगी।इस अवसर पर बीजेपी जिलाकार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, संजय त्रिपाठी, बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू वैश्य, भारतीय मज़दूर संघ के नेता मुकेश जायसवाल, प्रशांत उपाध्याय, पूर्व मण्डल मंत्री कुंदन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष बंशी वैश्य, सत्यप्रकाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सचिन यादव, संतोष गुप्ता, राहुल साहनी, शिवाजीत गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में युवा एवं वरिष्ठ आमजन कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App