सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने चोरी से मामले मे फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी हुये पैसा जेवरात बरामद

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने चोरी से मामले मे फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी हुये पैसा जेवरात बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण मे जनपद मे चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 166/2025 धारा 305 (A) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये पैसा, सोना व चाँदी के जेवरात की बरामदगी करते हुए अभियुक्त सैफ पुत्र रफीक निवासी D-07 के बगल में झोपडी नं0-9 वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा पिपरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये आरोपी का चालान कर दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
पीली धातु मंगल सूत्र 01, नाक की नथुनी 01, अंगुठी 02, झुमका 01 जोड़ा, नाक का नथिया 01, मांगटीका 01, कान की झाली 01 जोड़ा, लाकेट माला 01, सफेद धातु विछीया 05 जोड़ा, बच्चा का कंगन 01 जोड़ा, पायल 03 जोड़ा, शेरमुखी अंगुठी 01, पायजेब 01 जोड़ा, कटोरी चम्मच 01, गिलास 01, सफेद धातु का सिक्का 02, सफेद जीउतिया 02 तथा जनरल मोती की माला 01, दस रुपये की नोट 56 कुल 560 रुपये।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 संजय कुमार वर्मा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 मेहश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
5. का0 राम बाबू सोनकर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App