सोनभद्र

पंडित विद्याधर इंटर कालेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

सोनभद्र स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पंडित विद्याधर इंटर कालेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र छात्राओं ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रभातफेरी निकाली, जिसमें सुन्दर स्वतंत्रता गीत के साथ देश को आजाद कराने वाले उन वीर सपूतों का जयघोष करके उन्हें याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना तन- मन- धन सब कुछ देश के नाम कर दिया। ध्वजा रोहण के उपरांत सरस्वती- वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने लोगों के मन में देशभक्ति भावना को भर दिया।इसी क्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छोटे- छोटे बच्चे और बच्चियों ने श्री कृष्ण,राधा, गोपियों तथा ग्वालों की सुन्दर झांकी प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी ने कहा कि “हमें वीर सपूतों की गाथाओं से प्रेरणा लेकर आगे भी अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध, गौरवशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वचनबद्ध होना है।”सभी कार्यक्रम सराहनीय एवं प्रसंनीय रहे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्री श्रवण कुमार पाण्डेय, श्री अनुराग त्रिपाठी ,सगीर खान ,राजू प्रसाद ,कृष्ण देव, चंद्रभान ,अमिताभ बच्चन, संदीप, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह ,आरती, पूजा भारती, श्वेता सिंह, निधि सिंह, पायल सोनी,आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App