सोनभद्र

दो बाइको की आपस मे हुई टक्कर,एक की मौत,तीन गंभीर ,रिफर

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहवा मोड़ के समीप रविवार को मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर दो बाइक सवारों की आपस मे हुई टक्कर में बाइक पर सवार श्रवण कुमार पुत्र मुन्ना सोनी (22)निवासी डढ़ीहरा की मौत हो गयी और सूरजमुखी पत्नी मुन्ना सोनी 20 निवासी डढ़ीहरा ,मनीष पुत्र रामचन्द्र गोड़ 25 निवासी दुमहान दुद्दी व रामसूरत पुत्र रामलखन (28) निवासी कुंडाडीह गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची डायल 112 पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी लाकर भर्ती

कराया जहाँ चिकित्सक संजीव बिंद ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सूरजमुखी,मनीष व रामसूरत को जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार बाइक से अपनी पत्नी सूरजमुखी को लेकर घघरी अपने ससुराल गया था आए वापस अपने घर डाहीहरा जा रहा था।और दूसरा बाइक सवार मनीष अपने जीजा को लेकर दुद्धि से कुंडाडीह जा रहा था और औरहवा मोड़ के समीप दोनों बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गयी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्दी भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App