सोनभद्र

खनन इंस्पेक्टर द्वारा पिछा करते समय मारकुडी घाटी मे बालू लदी हाइबा वाहन अनियंत्रित होकर खाई मे गिरने से बची

गुरमा/सोनभद्र( ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे मंगलवार की रात बालू लदी हाइबा ट्रक खनन इंस्पेक्टर द्वारा पिछा करते समय अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर चक्का धस जाने से खाई मे गिरने से बाल-बाल बच गयी वर्ना कोई बड़ी हादसा घटित हो सकता था। वाहन चालक अजित कुमार गुप्ता ने बताया की मंगलवार की रात वह बालू लादकर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था इस दौरान खनन इंस्पेक्टर रोड पर आने की सूचना मिलने पर वह अपने वाहन को सोन इको प्वाइंट से वाहन मुड़ाकर मारकुंडी की तरफ जा रहा। वाहन मुड़ते ही खनन इंस्पेक्टर मनोज कुमार वाहन का पिछा करने लगे भागते समय मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर मुड़ते समय मेरा वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से खाई की ओर गिरने लगा गनीमत रही की वाहन का अगला चक्का धस जाने से बड़ा हादसा टल गया। बताते चले की पिछले बर्ष दिनांक 23/05/2024 समय तकरीबन सायं 6 बजे ट्रक संख्या UP60-AT-1262 खनिज विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार द्वारा पिछा करने पर मारकुंडी घाटी मे ट्रक मोड़कर वापस भागते लोड गिट्टी होने के कारण मारकुंडी घाटी मे पुराने मोड़ से उतरते समय तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सवारी से भरी टेम्पो पर पलट गयी जिससे एक सवारी रामबास गोंड पुत्र सियाराम गोंड, उम्र लगभग 35 बर्ष,निवासी बचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र की मौके पर मृत्यु हो गयी। वही टेम्पो मे बैठे शांती पत्नी शिवशंकर उम्र लगभग 24 बर्ष निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र,उमाकांत पुत्र राजपती उम्र लगभग 27 बर्ष

निवासी गुरमा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र,रीता देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी मारकुंडी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, फुलवारी पत्नी श्रीनाथ उम्र लगभग 36 बर्ष निवासी राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। वही दो बर्ष पुर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी मे मार्निग वाक पर निकली महिला आरती देवी पत्नी आलोक कुमार सिंह निवासी लोढी की खनन इंस्पेक्टर के धक्के से मौत हो गयी थी। सोनभद्र जिले मेखान अधिकारी एंव खनन इंस्पेक्टर द्वारा वाहन पीछा करते समय दुर्घटना की खबर अक्सर आती है यह दुर्घटनाएं ओवरलोड और बिना परमिट वाले वाहनों का पीछा करने के दौरान होती हैं।जिनमें जान-माल का नुकसान होता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर प्रखंड के संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र भव्य कलश यात्रा कल और नव दिवसीय राम कथा का आयोजन गुरुवार से कोन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा हाथीनाला मे वृक्षारोपण कर नागेश सिंह के बोल पौधों से संतुलित रहता है वातावरण चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती
Download App