सोनभद्र

आठ दिनों से जला है ट्रांसफार्मर, बेलगाम अधिकारियों पर लोगों में आक्रोश

10 केवीए का जला है ट्रांसफार्मर

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) तहसील मुख्यालय के सटे गांव धनौरा सब स्टेशन डूमरडीहा द्वारा विद्युत आपूर्ति सप्लाई की जाती है। 10 केवीए का जला ट्रांसफाॅर्मर नही बदलने से बेलगाम अधिकारियों पर ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त हैं। धनौरा के वार्ड नं 2 निवासी विनोद कुमार, प्रेमचंद, अवतार, डॉ सुनील गुप्ता, प्रतोष कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू, कौशल्या देवी, रामनाथ, शिवकुमार, सोनू, सुरेंद्र, संतलाल, पार्वती, ओमप्रकाश, हंस लाल, मदन, राजू, वजीर, जीरा आदि ने बताया कि बीते 29 जुलाई को ही 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। जिसकी रिपोर्टिंग विद्युत विभाग द्वारा एक अगस्त की रिपोर्टिंग की गई है। जबकि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग द्वारा सिर्फ 24 घंटे के अंदर बदलने का दावा किया जाता है। लेकिन अभी तक बदला नहीं गया। रहवासियों ने बताया कि इसी ट्रांसफॉर्मर से बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है। एसडीओ तीर्थराज ने बताया कि मुझे ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी सोमवार को हुई है। सम्बंधित अधिकारियों को रिपोर्टिंग की गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन