18 लाख के शराब के साथ 2 आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) 18 लाख के शराब के साथ 2 आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। पिपरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 240 पेटी में 3644 शीशी कुल 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किमत 14.4 लाख व एक अदद कन्टेनर ट्रक किमत 35 लाख,50,000/- रूपया नगद, 02 अदद एन्ड्रायड मोबाइल बरामद।
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सम्बन्ध में प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराहियान उ0नि0 श्री राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट मय हमराह थाना हाजी से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में हाईटेक तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबिरी सूचना मुर्धवा रनटोला मुख्य मार्ग से 02 नफर अभियुक्त 1. रामदयाल पुत्र सदराम निवासी गंगाला, विशनोईओ की ढाणी, सोढ़ो का वास, थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान,राजू राम पुत्र वरसीन्गा राम निवासी विशनोईओ की तला, थाना रामसर जिला बाड़मेर राजस्थान को मैकडावल नं0 ओरिजनल व्लेडेड बिस्की जिसकी मात्रा 375 मिली, कुल 09 पेटी,261 शीशी कुल 81.00 लीटर, 2. मैकडावल नं0 1 ओरिजनल व्लेडेड बिस्की जिसकी मात्रा 180 मिली, कुल 18 पेटी, 864 शीशी कुल 155.52 लीटर, 3. मैकडावल नं0 1 ओरिजनल व्लेडेड बिस्की जिसकी मात्रा 750 मिली, कुल 59 पेटी, 708 शीशी कुल 531 लीटर, 4. मैकडावल नं0 1 ओरिजनल डिलक्स बिस्की जिसकी मात्रा 750 मिली, कुल 41 पेटी, 492 शीशी कुल 369 लीटर, 5. इम्पीयल ब्लू रिजर्व ग्रेन बिस्की जिसकी मात्रा 750 मिली, कुल 85 पेटी 1020 शीशी कुल 765 लीटर, 6. इम्पीयल ब्लैक इक्स्लूसिव कलेक्शन बिस्की जिसकी मात्रा 750 मिली, कुल 28 पेटी, 336 शीशी कुल 252 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब व 50,000 रुपया बरामद कर थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 धारा-318 (4) BNS B 60/63/72 Ex Act का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
फरार आरोपी
1. वाहन स्वामी कान्ति भाई पुत्र उदेसीन जाला निवासी नावा विराटवाडा, मोतीजेर, खेड़ा गुजरात
2. दिनेश (अरविन्द) पुत्र पेमाराम निवासी चौहटन थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का मनीष कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
5.का0 अजीत कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
6.का0 राम बाबू सोनकर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।



