सोनभद्र

आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से एक की मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से एक की मौत। बीती रात तेज बिजली की चमक, गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान सलैयाडिह ग्राम पंचायत के लैंपस रोड में बियार बस्ती निवासी शंभू बियार उम्र लगभग पुत्र विशेश्वर बियार अपने घर में ही बने चबूतरे पर बैठा था इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई आनन फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंडमगंज पर ले गए जहा डाक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने मृत घोषित कर थाने को मेमो के जरिए सूचना किया।
सूचना पर आज सुबह पहुंचे थाना के उप निरीक्षक सुनील राय ने शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी अनीता देवी व दो बच्चे ओमप्रकाश उम्र 15 वर्ष, करन उम्र 12 वर्ष को छोड़कर चला गया। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह ने बताया कि बीती रात बारिश समाप्त होने के बाद मृतक के घर वालों के द्वारा यह सूचना मिला कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शंभू बियार की मौत हो गई है जिसका आज पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App