सोनभद्र

घाघर नदी के पुल से युवक ने लगाई छलांग,दो किलोमीटर दूर नदी से शव हुआ बरामद

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र मे मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीनाबजार मे स्थित उफनाई घाघर नदी के पुल से युवक अचानक छलांग लगा दी। यह नजारा देख लोगो मे हडकंप मच गया। आनन फानन मे लोगो ने इसकी सूचना गुरमा चौकी पुलिस को देते हुए तत्काल मारकुंडी बयराज बांध के कुछ फाटक बंद कराकर जगह जगह नदी मे खोजबीन की जाने लगी तकरीबन दो घंटे बाद युवक का शव कोनियवाँ टोले स्थित घाघर नदी मे बहता दिखाई दिया स्थानिय तैराको द्वारा नदी मे कूदकर शव को बाहर निकालकर कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी गुरमा धर्म नारायण भार्गव ने शव की जांच पड़ताल कर अपने कब्जे मे ले लिया उन्होने बताया की मृतक युवक मारकुंडी गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार के यहा आया था वह संभवत नशे करने का आदि था जिसकी शिनाख्त लालू प्रसाद पुत्र जेठू यादव निवासी ग्राम हरकपुर थाना मऊ प्रयागराज के रूप मे हुई है परिजन प्रयागराज से रवाना हो चुके उनके आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस मे रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App