सोनभद्र

विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल में भारत का शानदार प्रदर्शन,सीआईएसएफ ने 64 पदक जीते, भारत 560 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)अमेरिका के इरमिंगम में 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इस प्रतियोगिता में 64 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में 70 से अधिक देशों के 10,000 एथलीटों ने हिस्सा लिया। सीआईएसएफ की टीम ने 6 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया। भारत कुल 560 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

बिहार के पूर्वी चंपारण की एथलीट विजया कुमारी ने अकेले 6 पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले और 4×400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक हासिल किए। 200 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। साथ ही 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App