सोनभद्र

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ, सारथी वाहन रैली ने फैलाई जागरूकता

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले मे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत सीएमओ कार्यालय से सारथी वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा अश्वनी कुमार ने इस अभियान को रवाना करते हुए कहा कि यह जागरुकता अभियान 11 से 18 जुलाई तक जिले के सभी ब्लाको मे चलेगा, जिसमें गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के प्रति जागरुक किया जाएगा।
सीएमओ डा कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवा, करमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरही और चतरा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों के प्रति सचेत करना है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार नियोजन के बारे में सही निर्णय लेने का अधिकार मिले। इस वर्ष की थीम युवाओं को सशक्त बनानाः परिवार नियोजन में निर्णय की स्वतंत्रता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी को परिवार नियोजन के बारे में सही जानकारी और संसाधन मुहैया कराना जरूरी है। “युवाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि उन्हें कब और कितने बच्चे चाहिए। इससे न केवल उनका भविष्य बेहतर होगा, बल्कि देश का सतत विकास भी सुनिश्चित होगा।
इस मौके पर डीटीओ डॉ. आर.जी. यादव, नोडल अधिकारी (परिवार नियोजन) डॉ. जी.एस. यादव, अपर सीएमओ डॉ. पी. के. राय और डीपीएम (एनएचएम) रिपुंजय श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जनसंख्या नियंत्रण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App