सोनभद्र

फार्मेसी पर छापेमारी, ब्रांडेड दवाओं को प्रमोट न करने के दिए निर्देश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त, औषधि (मिर्जापुर मंडल) के निर्देश पर आज औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य द्वारा राम गंगा हास्पिटल स्थित आकांक्षा मेडिकल स्टोर, सुकृत, राबर्ट्सगंज में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दो संदिग्ध औषधियों के नमूने संकलित किए गए, जिन्हे गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के उपरांत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओ मे कारवाई किया जायेगा। औषधि निरीक्षक द्वारा ब्रांडेड दवाओं के अनावश्यक प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के निर्देश दुकानदारों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोगियों को सस्ती और जन औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना स्वास्थ्य प्रणाली की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी निगरानी रखने तथा बिना उचित पर्चे के दवाएं न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है, जिससे जनहित में दवाओं की गुणवत्ता और सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App