सोनभद्र

अभाविप ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर शोभा यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) अभाविप दुद्धी जिला द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर शोभा यात्रा की शुरुआत परिषद् का झंडा दिखाकर किया |इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे शोभा यात्रा, संगोष्ठी, मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रवासी अभाविप प्रांत जनजातिकार्य संयोजक मनमोहन निषाद रहे। जिसमें प्रांत संयोजक ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत माता की जय के उदघोष के साथ संबोधित किया। जिसमें कहा की अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप इकलौता ऐसा छात्र संगठन है। जो आज 77 वर्षों से लगातार विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करने के साथ-साथ समाज की आवाज बनने का काम किया। अभाविप ने विद्यार्थियों के आवाज को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाया है। और समय समय पर विशेष अभियानों को भी विद्यार्थी परिषद चलता रहा है। जिसमें एक प्रमुख अभियान अभी कुछ महीनों पहले परिसर अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करने का अभियान एक सप्ताह का चलाया था जिसकी शुरुआत दुद्धी से हुई थी। और ऐसे कई अभियान अभाविप चलाती रहती हैं। अभाविप अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र पुनःनिर्माण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप दुद्धी जिला संयोजक नीतेश गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख नित्यानंद, प्रांत कार्यकारणीय सदस्य राजन सोनी, अभाविप दुद्धी नगर अध्यक्ष आर0 पी0 श्रीवास्तव,विशाल तिवारी, राधे खरवार, पीयूष कसेरा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App