सोनभद्र

मुहर्रम के जुलूस में शानो-शौकत से निकाली गई बड़ी ताजिया

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में मुहर्रम का जुलूस बड़ी शानो शौकत के साथ बड़ी ताजिया व सीपड़ संग निकाला गया। कस्बे के साईं चौक, जुगनू चौक, दर्जी मुहाल, रामनगर, कलकल्ली बहरा के अलावा डूमरडीहा, खजूरी, मल्देवा, पिपराही, कठौतवा आदि ग्रामीण अंचलों के अखाड़े बड़े शान आगे-आगे अपने अलम (झंडे) तथा पीछे से बड़ी ताजिया व सीपड़ के साथ शामिल हुये।

दुद्धी चौक पर सभी अखाड़े का एकत्रीकरण हुआ। भिन्न भिन्न अखाड़े से जुड़े लोगों ने अपनी कलाबाजी का बखूबी प्रदर्शन किया, जिसे देख कर उपस्थित लोग अचंभित रह गये। अलग-अलग लगभग दर्जन भर स्थानों से पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी द्वारा अपने उस्ताद की देखरेख में लाठी-डंडा, रिबन, बनेठी आदि से अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। युवाओं के नारे व ढोल-ताशों की आवाज़ से समूचा नगर गूंजता रहा। इसके बाद साईं चौक के अलम से अन्य जगहों के झंडे का मातमी माहौल के बीच मिलान कराया गया। तत्पश्चात जुलूस साई चौक पहुँच कर फ़ातिहा कराने के बाद अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुआ।

वहीं शाम को निकले मुहर्रम के विशाल जुलूस में महिलाएं, पुरूष, बच्चे सहित हजारों धर्मावलंबियों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा।धार्मिक नारों के बीच युद्ध कलाओं का प्रदर्शन देख लोग हतप्रभ रहे। विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद के देख रेख में दर्जनों हैरतअंगेज कारनामे ने लोगों को खूब प्रभावित किया। आयोजन कमेटी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। अंत में गमगीन माहौल में ताजिया कर्बला में दफन किये गये। पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग अखाड़ा सदर फतेह मुहम्मद खान एवं जामा मस्जिद के सदर कल्लन खाँ करते रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कार्यक्रम में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह समेत दर्जनों थानों की फोर्स व पीएसी के साथ तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App