सोनभद्र

अजिर नदी जरहा बाईपास पुल के ऊपर से पानी बहने से ट्रक फसा, अवागमन बाधित

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग के जरहा अंजीर नदी पर बन रहे पुल में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं क्षेत्रवासियों ने एक्सपर्ट टीम से जांच करा कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग किया है।
क्षेत्रवासियों का आरोप हैं कि बन रहे पुल के बगल से वाहनों के आवागमन के लिए बाई पास रास्ता बनाया गया उसमे नीचे छोटे बंबू डाला गया है जिसकी वजह से पहली बरसात में ही पानी निकासी नही हो पा रहा है पुल के ऊपर सिर्फ मिट्टी फीलिंग किया गया है जिससे बहुत कीचड़ हो गया है इसकी वजह से गाड़िया फस रही है पुल के ऊपर सोलिंग कर पिचिंग होना चाहिए जिससे वाहनों को आने जाने में कोई परेशानी न हो गर्मियों में बने बाई पास रास्ते से वाहनों के गुजरने पर उड़े धूल के गुब्बार से आस पास के रहवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ी वही तीन दिन से हो रही बरसात के कारण शुक्रवार को अंजीर नदी का पानी बाई पास के ऊपर से बहने लगा जिससे एक हाइवा उसमे तिरछे होकर फंस गया बताया जा रहा की बनाए गए कच्चे रास्ते में बरसात होने की वजह से जबरजस्त फिसलन हो गया है जिससे भारी वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया हैं शुक्रवार की अलसुबह इस रास्ते पर फंसे हाइवा से दोनो तरफ जाम लग गया।

जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।पुल निर्माण में विभागीय मिली भगत से स्थानीय जरहा नदी का बालू लगाया गया है जो जांच का विषय है।वही कोरम पूरा कर बनाई गई बाई पास रास्ते की वजह से कई भारी वाहन पलट चुके है। पुराने पुल से निकले बोल्डर आदि को इस पुल में प्रयोग कर लिया गया जिससे पुल के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है वहीं भारी भरकम राशि से बन रहे पुल से ठिकेदार तो मालामाल हो रहा हैं वहीं सरकार के मंशा अनुसार मानक पर ठिकेदार पानी फेर रहा हैं। वही पुल निर्माण की देख रेख कर रहे अवर अभियता पर सवाल खड़े हो रहे कि इतनी अनिमियता होने के बावजूद उन्होंने इस पर रोक क्यो नही लगाया। इस संबंध में जेई विनोद भारती का कहना है कि ट्रक फसा है निकलवाया जा रहा है जिससे समस्या उतपन्न हुई है और बाई पास को पिचिंग नही करना था। एक पखवाड़े तक इस पुल पुल का इस्तेमाल करना है जलद नवनिर्मित पुल चालू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App