सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली

—- अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण, बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया प्रदूषण का संदेश

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेक पार्क से शिवालिक गेस्ट हाउस तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

रिहंद आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परियोजना प्रमुख अनील श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाए। श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नियमित पौधारोपण और प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील की।

‘GEM-2025’ अभियान की बालिकाओं ने रैली और वृक्षारोपण में भाग लिया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण के नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने यह साबित किया कि स्वस्थ पर्यावरण ही सुरक्षित और स्थायी भविष्य का आधार है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App