सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीओ ने किया वृक्षारोपण

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी विकासखंड के जाबर गांव में बृहस्पतिवार को अमृत सरोवर तालाब पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामविलास चौरसिया ने वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर बीडीओ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है बल्कि आने वाली पीढियों के लिए भी यह एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने भी वृक्षारोपण कर, सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार जैसे वन, नदियां, पर्वत और जैव विविधता की संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें. कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार जायसवाल, सचिव अनीश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App