सोनभद्र

राजेश सिंह ने हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में 7 माह से फरार चल रहे 10 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार

ओबरा/सोनभद्र राजेश सिंह ने हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में 7 माह से फरार चल रहे 10 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी रामप्रीत बियार पुत्र लालधारी बियार निवासी ग्राम लामी फुलवार थाना डंडई जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 50 वर्ष के द्वारा अपनी पत्नी विफनी देवी को प्रेम प्रसंग के संदेह में लोहे के राड द्वारा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-144/24 धारा-110, 115(2) बीएनएस बनाम अभियुक्त रामप्रीत उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था घायल की मृत्यु हो जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 की बढ़ोत्तरी की गयी थी। अभियुक्त काफी दिनो से लगातार फरार चल रहा था काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में रामप्रीत उपरोक्त के लिए 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का आदेश पूर्व में दिया गया था ।
उक्त आदेश के क्रम में इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, के द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण / नेतृत्व में थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/24 धारा 105, 115(2) बीनएस से सम्बन्धित वाँछित/इनामिया अभियुक्त रामप्रीत पुत्र रामप्यारे उपरोक्त को थाना ओबरा पुलिस के द्वारा आज दिनांक 03.05.2025 को मुखबिर की सूचना पर शारदा मन्दिर ओबरा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक ओबरा, श्री राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2-उ0नि0 रामसिंह यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3-हे0का0 ओंकार सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4-हे0का0 शैलेन्द्र नारायण मिश्र थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App