सोनभद्र

डोडहर में रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का हुआ भव्य उदघाटन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एसीसी क्रिकेट क्लब डोड़हर के तत्वावधान में डॉ० भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का उद्घाटन धनंजय शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार बड़े ही धूमधाम से किया गया । उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि रहे ग्रामप्रधान डोड़हर के पी पाल अपने सह अतिथियों के साथ फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का आरम्भ कराया। प्रतियोगिता में झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं

प्रतियोगिता का पहला मैच यंग ब्वॉयज और चेतवा के बीच खेला गया, जिसमें यंग ब्वॉयज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेतवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6.2 ओवर में मात्र 44 रन बनाकर आउट हो गई जिसका पीछा करने उतरी यंग ब्वॉयज ने महज 4.2 ओवर में ही मात्र 03 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विजय कुमार ने 02 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरा मैच बैढन और जरहा के बीच खेला गया जिसमें बैढन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 08 ओवर में 65 रन का लक्ष्य रखा जिसे चेस करने उतरी जरहा की टीम मात्र 48 रन बना पाई। इस प्रकार बैढन की टीम 24 रनों से जीत दर्ज कर ली। आशीष कुमार वैश्य ने मात्र 02 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच पहला क्वार्टर फाइनल के रूप में यंग ब्वॉयज और बैढन के बीच खेला गया जिसमें बैढन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 76 रन बनाए जबकि यंग ब्वॉयज ने मात्र 51 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार बैढन ने 25 रनों से जीत दर्ज कर ली।
मैच में निर्णायक की भूमिका में मक्कुल खान व मसरूर आलम रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग की भूमिका में शिव जायसवाल व मुकेश तथा कमेंटेटर की भूमिका श्रीराम यादव, रामदयाल व अशोक मंडल ने निभाई। इस मौके पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता,रामरतन, रमाशंकर वैश्य, रामभजन, भागीरथी वैश्य, अर्जुन सिंह, डीके त्रिपाठी सहित सैकड़ों दर्शक मैदान में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App