सोनभद्र

चेयरमैन ने दुद्धी में ट्रेन ठहराव को लेकर सांसद छोटेलाल खरवार को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) देश की राजधानी व प्रदेश की राजधानी के लिए ट्रेनों के ठहराव को लेकर चेयरमैन कमलेश मोहन ने सांसद छोटेलाल खरवार को ज्ञापन सौंपा। कमलेश मोहन ने पत्र देते हुए कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के प्राचीन तहसील मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली व प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का आगमन के लिए दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। जबकि दुद्धी में कई न्यायालय तहसील मुख्यालय डिग्री कॉलेज आईटीआई में दर्जनों सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालय कार्यरत है। ऐसे में क्षेत्र के आदिवासी व्यापारी वादकारी अधिकारी कर्मचारी समेत अन्य वर्ग के यात्रियों को निजी सरकारी व कोर्ट कचहरी के कार्य से आए दिन दिल्ली और लखनऊ जाने में अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि इसी रेलवे रूट से रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही झारखंड के बरवाडीह से लखनऊ टनकपुर को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन कोरोना काल से ही बंद कर दिया गया है। जनहित में उसके स्थान पर एक नई ट्रेन को संचालित किया जाना आवश्यक है। जिसे लोगों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ व प्रयागराज भी जाना सुगम हो सके। दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहुत ही जरूरी है। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर सोनभद्र में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव कराया है। आपकी मांग को जरूर सांसद में रखूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App