सोनभद्र

सशक्त नारी समृद्ध समाज गांव चलो अभियान के तहत मनाया गया सेवा पखवाड़ा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) बीजेपी सरकार के उपयोगी 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम सभा जुगैल में गांव चलो अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अंग वस्त्र पहनाकर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पत्रक वितरण भी किया गया।इस मौके पर अमित सिंह बड़कू, विकास सिंह छोटकु, चंद्रकांत सिंह, मुकेश पटेल, सत्या केशरी, रामदुलारे खरवार, छुटकू राम, सौरभ गिरी, कालीचरण खरवार, रूपनारायण गुज्जर, रवि खरवार सहित भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव जाकर सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव ले जाना था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App