सोनभद्र

हनुमान जयंती पर अजीरेश्वर धाम में विशेष आयोजन, आदिवासी कलाकार मानर की थाप पर करेंगे अखंड हरिकीर्तन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)अजीरेश्वर धाम जरहा परिसर में एक महीने तक चल रहे अखंड हरिकीर्तन की कड़ी में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को क्षेत्र के आदिवासी कलाकारों द्वारा उसके विशेष वाद्ययंत्र मानर की थाप पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है।इसके लिए अंतर ग्रामीण स्तर की विशेष कीर्तन मंडली टीम अपनी तैयारी में जुट गयी है।अनवरत चल रहे अखंड हरिकीर्तन की अगली कड़ी में 02 अप्रैल बुधवार को एनटीपीसी रिंहद वर्तिका महिला मंडल की वरिष्ट सदस्य और पदाधिकारी भी कीर्तन में अपने कला और स्वर का प्रदर्शन कर श्रोताभक्तो को भक्ति रस में सराबोर करेगी।इसके लिए अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी एंव सांस्कृतिक समिति के कार्यकर्ता रात दिन कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

इसी बीच 06 अप्रैल को रामनवमी के दिन भगवान को 56 प्रकार के भोग की तैयारी जोर शोर से चल रही है।अनवरत चल रहे अखंड हरिकीर्तन के अंत मे 14 अप्रैल को सम्पूर्ण मानस पाठ गायन के लिए क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों माताओं बहनों सम्भ्रांतजनों सहित एक महीने तक अखंड हरिकीर्तन में भाग लेने वाली समस्त कीर्तन मंडली टीम सहित सभी सनातन धर्म प्रेमियों को ट्रस्ट के अध्यक्ष एंव न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल की ओर से सादर आमंत्रित किया गया है।हर 24 घण्टा बाद प्रतिदिन पारी से बदल कर कीर्तन की शानदार प्रस्तुति से कीर्तन कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया है उपस्थित श्रोता वृन्द कीर्तन के मनमोहक धून पर झूमने को विवश हैं।कार्यक्रम के अंत मे विशाल भंडारा एंव कीर्तन मंडली में भाग लेने वाली टीम को ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह भी किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोज के लिए एक महीने से समूचे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सिगरौली सोनभद्र के वरिष्ट समाजसेवी उधोगपति एवं अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App