सोनभद्र

इंडेन गैस टैंकर से खाना बनाने वाली गैस की जगह 50 लाख शराब के साथ तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र इंडेन गैस टैंकर से खाना बनाने वाली गैस की जगह 50 लाख शराब के साथ तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंडेन गैस टैंकर से कुल 898 पेटियों में 10776 शीशी में कुल 80006.4 लीटर अंग्रेजी शराब(शराब व टैंकर की कुल अनुमानित कीमत रुपये 50 लाख) बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.03.2025 को समय 22.00 बजे सुकृत से हिन्दुआरी मार्ग पर इंडेन गैस टैंकर नम्बर RJ14 GG 3269 लाल रंग से 898 पेटीयों में 10776 शीशी कुल 80006.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब व टैंकर की कुल अनुमानित कीमत रुपये 110 लाख) के साथ 01 नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया । शेष लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 308/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय सहिता (2023) का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

चालक से पूछताछ पर चालक आरोपी द्वारा गैस से सम्बन्धित इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा जारी टैक्स इन्वाईस उपलब्ध कराया गया, जो कामर्शीयल इण्डेन गैस से सम्बन्धित था जिसका इनवॉईस वैल्यू 1048122.14 रूपये (दस लाख अड़तालीस हजार एक सौ बाईस रूपया चौदह पैसा) जो जालंधर टर्मिनल इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन टर्मिनल आफिस जालंधर, अमृतसर बाई पास, पीण्ड जालंधर(पंजाब) से झांसी गैस सर्विस 331, सदर बाजार, झांसी कैंट उत्तर प्रदेश ले जाने हेतु जारी किया गया है। टैंकर पर गैस परिवहन हेतु प्रपत्र बनाये गये है, जबकि उसमें अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था ।
चालक तथा शराव तस्करी में सम्मिलित वाहन स्वामी राजेश पुत्र बाबू लाल निवासी राय कालोनी बरियो का वास बारमेर तथा जालंधर से टैंकर उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति का बताया तथा चालक द्वारा शराब को रांची झारखण्ड के एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पास पहुचाना था। चालक व रांची झारखण्ड वाले व्यक्ति के मध्य निरंतर वार्ता व कोड भाषा में वाट्स ऐप चैट के माध्यम से शराब सहित टैंकर को गंतव्य तक पहुंचाने का वार्ता किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.वाहन चालक जगमाल सिंह पुत्र भैराराम निवासी सालूजी का तला, टोला बायटु पनजी, तहसील बायटु, थाना बायटु, जिला बालोतरा

फरार आरोपी का विवरण
1. वाहन स्वामी राजेश पुत्र बाबू लाल निवासी राय कालोनी, बरियो का वास बारमेर
2. जालंधर से टैंकर उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति
3. राची झारखण्ड के अज्ञात व्यक्ति

बरामदगी का विवरण
1. 898 पेटियों में 10776 शीशी में कुल 80006.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब(अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये )
2. एक अदद इण्डेन गैंस टैंकर संख्या RJ14 GG 3269 लाल रंग (अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये)

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. आशुतोष राय प्रभारी चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 अनीश यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 देवेन्द्र कुमार चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
6. का0 जय प्रकाश चौबे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
7. का0 चालक आनन्द वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App