सोनभद्र

Sonbhadra News: राजकुमार सिंह,नागेश सिंह और स्वाट टीम ने पति की हत्या कराने वाली कलयुगी पत्नी सहित आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र राजकुमार सिंह,नागेश सिंह और स्वाट टीम ने पति की हत्या कराने वाली कलयुगी पत्नी सहित आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार। करमा पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, साजिश रचकर अपने पति की हत्या कराने वाली पत्नी सहित एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में व पांच हत्यारे गिरफ्तार, आलाकत्ल राड, मृतक का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।

करमा पथरहिया सीताबहार निवासिनी सुनीता देवी द्वारा थाना करमा पर लिखित तहरीर दी थीं कि मेरे पति राम नरेश यादव अपने घर से निकलकर खरी चुनी लेने गए थे । करीब सवा से साढ़े आठ बजे के आसपास सूचना मिली कि कोई उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दिया है जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना करमा जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई । काफी प्रयास के बाद भी कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली किंतु उक्त घटना को निरंतर मानीटर करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश पर लगे हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना करमा, सर्विलांस व एसओजी की टीमें कार्य करती रही। इसी दौरान ग्राम वासियों में सुगबुगाहट होने लगी कि राम नरेश यादव कुसुम कोल के चक्कर में अपनी पत्नी सुनीता को प्रताड़ित करता था। इस बात के साक्ष्य भी मिलने लगे। दौरान विवेचना मिली गवाहियों एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य से पुष्ट हुआ कि घटना मृतक नरेश यादव की पत्नी सुनीता देवी ने अपने दामाद आलोक यादव को मिलाकर कुछ लड़कों को नरेश यादव की हत्या के लिए सहेजा, जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी 1. संदीप कुमार पुत्र शिव कुमार हरिजन निवासी केवटा घोरावल, 2. एक नफर बाल अपचारी, 3. अंकित कुमार पुत्र महेंद्र हरिजन निवासी केवटा घोरावल, 4. मयंक कोल पुत्र राजेंद्र कोल निवासी जोगिनी घोरावल ने मौके पर घटना को अंजाम दिया । इसके बदले में मृतक की पत्नी सुनीता ने हत्या करने वालों को अपने दामाद आलोक यादव के माध्यम से 50 हजार दिया। इस प्रकार घटना का सफल अनावरण हुआ एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपी को तत्परता पूर्वक कारवाई करते हुये करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से मृतक राम नरेश यादव की मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बदमाश की बाइक और आलाकत्ल राड एवं फिरौती राशि में से बचे 15 हजार बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

पूछताछ में मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताई कि पिछले तीन साल से अपने पति राम नरेश यादव के कुसुम कोल से संबंध, अपने एवं अपने बच्चों के प्रति उनकी प्रताड़ना से तंग आकर काफी समझाने के बाद जब नहीं माने तब मैंने अपने दामाद आलोक यादव निवासी ग्राम जोगिनी से संपर्क किया। आलोक यादव ने अपने साथियो को 50 हजार पर हत्या करना स्वीकार किया। तब दिनांक 25 जनवरी 2025 को घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तय राशि 50000 रुपए उन्हें आलोक यादव के माध्यम से उन्हें दे दिया गया। सभी बदमाशों ने उक्त घटना क्रम को तस्दीक किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. सुनीता देवी, निवासिनी ग्राम पथरहिया सीताबहार थाना करमा,जनपद सोनभद्र उम्र करीब 43 वर्ष ।
2. राम आलोक यादव पुत्र छोटू निवासी जोगिनी, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ।
3. संदीप कुमार पुत्र शिव कुमार हरिजन निवासी केवटा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।
4. एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष पुलिस अभिरक्षा में ।
5. अंकित कुमार पुत्र महेंद्र हरिजन निवासी केवटा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष ।
6. मयंक कोल पुत्र राजेंद्र कोल निवासी जोगिनी, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, थाना करमा, सोनभद्र
2. निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, प्रभारी स्वाट मय टीम ।
3. निरीक्षक नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम ।
4. उप निरीक्षक आशीष सिंह, थाना करमा, सोनभद्र ।
5. उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, थाना करमा, सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App