सोनभद्र

दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

दुद्धी/सोनभद्र दुद्धी कस्बे मे रमजान उल मुबारक मुकद्दस माह के आखिरी शुक्रवार की नमाज जमात उल विदा (अलविदा) के रूप में शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमा की खास नमाज नगर के जामा मस्जिद के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में पढ़ी गई। कस्बे के जामा मस्जिद में 12.30 पर अज़ान दिया गया और एक बजे हाफिज अब्दुल रज्जाक साहब की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज मसऊद रजा की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। ईद-उल-फितर की पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने का एलान किया। तीसरा नमाज कादरिया गर्स कालेज में 9 बजे अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। अलविदा नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर चक्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App