सोनभद्र

ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी) स्थानीय महिला थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने पर्व मनाएं। एक दूसरे के त्योहार में सहयोग करने के लिए मानवीय आधार पर कदम बढ़ाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परंपरागत तरीके से चले आ रहे त्योहार के कार्यक्रम में कोई बदलाव बगैर शासन की अनुमति के नहीं होगा। किसी भी दशा में नई परंपराओं को शुरू करने की इजाजत किसी पक्ष को नही होगी। इसके अलावा नगर में साफ सफाई, पेयजल एवं बिजली की निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व विद्युत विभाग से अपील की। पर्व में निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए लोगों से अमन चैन के माहौल में त्यौहार मनाने की अपील किया। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री/मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, कन्हैया लाल अग्रहरि, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, सभासद मोनू सिंह, सेराज खाँ, निमियाडीह प्रधान इफ्तेखार अंसारी, शहनवाज खाँ सोनू, शाहिद ख़ाँ, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App