सोनभद्र

अतुलनीय, अकल्पनीय, अविस्मरणीय महावीरी झंडा जूलूस में उमड़ा ऐतिहासिक जन सैलाब

अनपरा/सोनभद्र अतुलनीय, अकल्पनीय, अविस्मरणीय आज अनपरा की सरजमीं झंडे व अबीर गुलाल से केसरिया रंग में रंग गई। सड़क पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। संख्या इतनी कि कैमरे कैद ही नहीं कर पाए तथा झांकियां इतनी कि गिनते गिनते आंखें थक गईं। क्या बूढ़े, क्या युवक व क्या बच्चे सभी ने भारी उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की। जुलूस में शामिल होने की उमंग यह रही कि बाजारों में दुकानों में सन्नाटा पसर गया मानों संपूर्ण परिक्षेत्र जुलूस का हिस्सा बन गया हो। वाद्य यंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम झांकिया, इतने ही डीजे साथ मे थिरकता जन सैलाब।

जय जय भवानी जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए लोगों ने बुढ़वा मंगल के दिन निकलने वाले इस महावीरी झंडा जूलूस को ऐतिहासिक बना दिया। पूरा परिक्षेत्र महावीरी झंडे से पट गया। एक साथ निकले जूलूस में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को देख प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि वालंटियरों की फौज ने प्रशासन के काम को अत्यधिक आसान बना दिया।

इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह तथा उमंग देखने लायक था। लोगों ने एक दूसरे को रंग तथा गुलाल से सराबोर कर दिया। झांकियों में कहीं भगवान शिव तांडव नृत्य कर रहे थे। जूलूस में आधुनिक मोटर वाहन तो थे ही घोड़ों से सुसज्जित रथ भी थे। जय श्रीराम के गगदभेंदी उद्घोष के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए हनुमान भक्त पूरे माहौल को भक्तिमय कर रहे थे।

अनपरा बाजार से निकले जूलूस पर गलियों तथा सड़कों से फूल बरसाये जा रहे थे, लोग इत्र की बौछार कर रहे थे, जगह-जगह शर्बत तथा अन्य पेय तथा खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई थी। जगह जगह श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया।

हर वर्ग के लोगों ने किया शिरकत

अनपरा में महावीरी जूलूस में हिंदुओं के अलावा अन्य वर्ग के लोग मसलन मुस्लिम, सिक्ख तथा ईसाई ने भी कंधा से कंधा मिलाकर शिरकत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अनपरा बाजार में मिलकर जूलूस में शामिल लोगों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिये पिपरी,दुद्धी सर्किल की पुलिस रही मौजूद

शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम दुद्धी के नेतृत्व मे क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, अनपरा एसएचओ , रेनूसागर चौकी इंचार्ज, बीजपुर, शक्तिनगर, बीना, विंडमगंज, बभनी पुलिस के जवान जुलूस के साथ तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App