सोनभद्र

18-20 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप क्षेत्रवासियों में आक्रोश

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) विद्युत आपूर्ति ठप होने ने नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। दुद्धी, न्यू दुद्धी, डूमरडीहा, केवाल, अमवार सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बीते 16-22 घंटे तक ठप हो जाने से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिलबिलाए हुए हैं। शुक्रवार की शाम होते ही तेज तड़क गरज के साथ बारिश होने लगी उसी समय से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 33 हजार केवीए के कई पोल पर लगे जंफर सॉर्ट होने की वजह से प्रभावित हो गई। रात्रि में लगातार बारिश होने की वजह से कोई भी कर्मचारी मरम्मत नही कर पाए। शनिवार को सुबह से विद्युत विभाग के टीम ने लगातार मेहनत कर सभी इंसुलेटर व जंगल मे गिरे पेडों हटाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। अवर अभियंता राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश के वजह से जंगलों के बीच 33 केवीए के दर्जनों पोल के इंसुलेटर खराब हो गए थे। जिसको बदल कर सभी स्टेशनों के विद्युत आपूर्ति ठीक कराई गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App