सोनभद्र

हथवानी द्वितीय में धूमधाम मना वार्षिकोत्सव

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)प्रा0 वि0 हथवानी द्वितीय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना से की।।प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि मनोज कुमार जायसवाल ARP, ।ने शारदा संगोष्ठी पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि भोलानाथ अग्रहरि (उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी सोनभद्र) ने विद्यालय के सभी स्टाफ और अभिभावकों की सहभागिता की प्रशंसा की और बताया कि विद्यालय के परिवेश और बच्चों की प्रतिभा इस बात का प्रमाण है। इन्हरव्हिल क्लब की प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। क्लब की सेक्रेटरी मनोरमा जायसवाल ने प्रौढ़ शिक्षा पर जोर दिया। ऋषिनारायण ARP द्वारा इको क्लब पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय हथवानी में साजिद खान, एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक आदि उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन स्वाति झा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App