सोनभद्र

पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या से पत्रकारों में आक्रोश,दो मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजली

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) पत्रकार एसोसिएशन नगवा की आकस्मिक बैठक पुर्व अध्यक्ष डा, वेदव्यास सिंह मौर्य की अध्यक्षता में खलियारी में आयोजित की गई। सीतापुर के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र की सरेआम दौड़ाकर बीच सड़क पर गोली मारकर निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा की गई। उत्तर प्रदेश सरकार की भी भर्त्सना करते हुए पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा के साथ ही परिवार मे एक व्यक्ति को नौकरी व उनके बच्चों को फ्री शिक्षा देने की मांग की गई। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री डा, वेदव्यास सिंह मौर्य ने कहा कि पत्रकार हमेशा दोषियों के निशाने पर रहता है। क्योंकि समाज का दर्पण होने के साथ ही सत्यता को उजागर करने का काम करता है। ऐसे में अगर सरकार उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेगी तो कौन लेगा।श्री डा वेदव्यास सिंह मौर्य ने बताया कि रायपुर पुलिस भी भ्रष्टाचार के आकंठ इस तरह डुब गई है कि आवाज उठाने पर मेरी भी हत्या कराने के फिराक में है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अगर मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।जब सरेआम सत्य को उजागर करने वाले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया और उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी । इसका सीधा सा अर्थ है कि सरकार का संरक्षण अपराधियों को है। विजय शंकर पाण्डेय ने हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा व पिड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की बात कही।शोक सभा में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने कड़ी निन्दा करते हुए न्याय की मांग की। उक्त अवसर पर सत्यनारायण मौर्य,संतेश्वर,परसुराम यादव,राजन गुप्ता,कुंज बिहारी यादव,सुनिल सिंह, अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App