सोनभद्र

एडीओ पंचायत ने विद्यालयों में किया आकस्मिक निरीक्षण, तीन केयर टेकर पर कार्यवाई

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गुलालझारिया झारोकला व झारोखुर्द गांव में सहायक अधिकारी पंचायत ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें गुलालझारिया झारोकला व झारोखुर्द गांव के केयरटेकर अनुपस्थित मिले। एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने मौके पर प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया । सभी केयरटेकर का वेतन बाधित करें। उन्होंने कहा कि कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि दोबारा ऐसी लापरवाही मिलती है तो सम्बंधित के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाएगी। ग्राम पंचायत गुलालझरिया के प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण करने पर अध्यापक लेट में आये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में बच्चों का प्रार्थना हो रही थी। सभी अध्यापक 9:30 के बाद उपस्थित हुए ग्राम पंचायत जराईलटोला में एक सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र की तैनाती है। दोनों मौके पर अनुपस्थित रहे। इसकी सूचना बीइओ को दिया। इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण से शिक्षा विभाग के लापरवाह अध्यापकों में हड़कंप मच गई है। एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आगे भी अलग अलग विद्यालयों में निरीक्षण कर कार्यवाही कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App