सोनभद्र

“अधिवक्ता एक्ट” को लेकर वकिलों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सिविल बार व दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट एक्ट में सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर न्यायिक एसडीएम दुद्धी अश्वनी सिंह को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन सौंपा। सिविल बार अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कर कहा कि अधिवक्ता वादकारी हित में कार्य करता है।

अधिवक्ता वादकार्यों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालय के वादकारी हितों में बातों को रखता है। सरकार द्वारा हम अधिवक्ताओं की नाक में नकेल डालने के लिए उन्हें भ्रष्ट जजो व सरकार का गुलाम बनाने के लिए एडवोकेट एक्ट में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इस नए संशोधित एक्ट में अधिवक्ताओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अंकुश लग जाएगा। जिससे हम अधिवक्तागढ़ स्वतंत्र होकर वादकारी हित में कार्य नहीं कर पाएंगे। हम समस्त अधिवक्ता संशोधन का विरोध करेंगे। हमारी मांग है कि एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन को लागू करने के तत्काल प्रभाव से रोका जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। अधिवक्ताओं को सरकार की तरफ से आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, हरनाम सिंह, प्रभु सिंह, रमेश कुशवाहा, रामजी पांडेय, सत्यनारायण यादव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, कैलाश गुप्ता, उमेश अग्रहरि, मनोज मिश्रा, आशीष गुप्ता, अभिनय जायसवाल, अभिनाथ यादव, आदर्श जायसवाल, मनोज तिवारी, मनोज पांडेय, सुखसागर यादव, चंद्रमणि यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्रमणि यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App