सोनभद्र

गोविन्दपुर में बी एस ए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन

अब आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की लड़के और लड़कियां सीखेंगे क्रिकेट का ककहरा

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के खेल मैदान पर बुधवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लड़के और लड़कियों को क्रिकेट में प्रतिभा निखारने और बुलंदियों पर पहुंचाने के उद्देश्य से मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग से बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन सी एस एफ इंग्लैंड के संस्थापक आशीष बलूचा ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर किया । मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में क्रिकेट का हुनर सिखने का मौका देना मेरे लिए गर्व की बात है। इससे छुपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा साथ ही उन्हें बाहर की टीमों से खेलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने टी सी डी दुद्धी के पूर्व कप्तान मुहम्मद शमीम अंसारी और दिग्गज बल्लेबाज रहे सलीम से एकेडमी के छात्र छात्राओं को

इस खेल में आगे ले जाने के लिए राय भी लिया और और कहा कि जो भी संभावनाएं बनेंगी उसके लिए वह तैयार है।उम्मीद जताई की यहां के लड़के और लड़कियां क्रिकेट के बुलंदियों को छुएंगे ।मौके पर एकेडमी के प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन मैच भी पांच पांच ओवरों का खेला गया। और विजेता उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।आश्रम के अध्यक्ष साहित्यकार अजय शेखर ,और शुभा प्रेम ने मेहमानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मिशन समृद्धि के स्टेट संयोजक पंकज मिश्रा, तमिलनाडु रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी श्रीधर,ओबरा के अजीम ,अरविंद अंजुम डा विभा, रविंद,राखी जायसवाल, विमल सिंह देव नाथ सिंह, रंजीत जायसवाल कमला प्रसाद,प्रमोद शर्मा,सुरेश, अमरजीत वर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश, सीता राम,मनोज कुमार, रामचंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App