सोनभद्र

कौशल विकास से सार्थक रोजगार दे सरकार

हर ब्लॉक में आईटीआई और तहसील में बने पॉलिटेक्निक

युवा मंच ने उठाई है आवाज, शासन को भेजेंगे पत्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

, जनपद में कौशल विकास के तकनीकी शिक्षा संस्थानों की बेहद कम संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए युवा मंच ने सरकार से हर ब्लॉक में आईटीआई व हर तहसील में पॉलिटेक्निक खोलने की मांग की है। युवा मंच में यह भी फैसला किया है कि इस मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा जाएगा।
युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड ने कहा कि 25 लाख आबादी, जिसमें 43 प्रतिशत दलित और आदिवासी हैं, वहां महज चार आईटीआई कॉलेज और तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित किये जा रहे हैं। इसमें भी चंद हजार सीटें ही है। हालत इतनी बुरी है कि चार करोड़ की लागत से बने चकरिया और पीपरखाड़ के भारत सरकार के कौशल विकास केन्द्रों को 6 साल से संचालित भी नहीं किया जा रहा है। जबकि इन केंद्रो में स्टाफ से लेकर टीचर तक नियुक्त किये जा चुके हैं।युवा मंच नेता ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश से विदेशों में कुशल मजदूरों को भेजने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुशल मजदूर बनाने वाले संस्थानों की हालत बेहद खराब है। सोनभद्र जनपद से मात्र 15 मजदूर ही विदेश काम करने जा सके। लड़कियों के लिए पॉलिटेक्निक में नर्सिंग के कोर्स का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को बड़े पैमाने पर आईटीआई व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोल शत प्रतिशत कौशल विकास के साथ सार्थक रोजगार का इंतजाम करना चाहिए। युवा मंच ने अमेरिका से हथकड़ी में लाए जा रहे मजदूरों की हालत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से भारतीय नागरिकों के सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने की मांग भी की।

भवदीय

सविता गोंड
जिला संयोजक
सोनभद्र
फोन नं -7380730917

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App