सोनभद्र

कोटेदार के दबंगई से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) फरवरी माह का राशन नही मिलने से कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग किया। तहसील क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में कोटेदार की मनमानी रैवया से सैकड़ों ग्रामीणों में भारी नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बीते माह फरवरी का अभी तक राशन नही मिला है। जबकि कोटेदार ने ग्रामीणों से अंगूठा पहले ही लगवा चुका है। राशन लेने गए ग्रामीणों से अन्य काम करवाकर ठेंगा दिखाते हुए वापस भेज देता है। कुछ लोगो ने आपत्ति जताया तो उन्हें गालियां देते हुए धमकी भी दिया जाता है। इन सभी समस्याओं से जूझते ग्रामीण सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुँच कर एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग करते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल, विक्रम, रामप्रसाद, दिलीप, राजबली, हरिकिशुन, रामसूरत, कश्मीरा, रामप्यारे, बिगन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App