सोनभद्र

एकल ग्रामों उत्थान ने किया किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन

सब्जी और साग का उत्पादन मेले में आकर्षण का केंद्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित विरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में रविवार को किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन एकल ग्रामों उत्थान तथा सह संयोजक बी एच यू द्वारा किया गया।जिसमे किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीकी से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। और जैविक खेती के जरिए कृषि भूमि को बचाने और उसके उत्पाद से स्वरोजगार कर आर्थिक विकास के सहभागी बनने का आह्वान किया गया। मेले में जैविक

कृषि एवं उद्यान कृषि मेला में बी.एच.यू.के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर.एस.मीणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत के मदद से उत्पादित बभनडीहा,भलुही व बलियरी के किसानों व समुहों के महिलाओं से अलग – अलग स्टाल लगाकर कृषि मेला में आकर्षण का केंद्र रहे । जिसमें महुआ की लड्डू,मिक्स अचार, सावां, सातवां की चावल,कोदों ,मक्का,कुलथी,टमाटर मटर चना सरसों मेथी प्याज लहसुन पालक अरहर कटहल चुकंदर पेहटा आदि की बिक्री भी खूब हुई। महिपत सिंह बभनडीहा को प्रथम स्थान मिला बाकी

करीब चार दर्जन किसानों को कृषि यंत्र दे कर सम्मिनित किया गया । मेला के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़ , अनिल सिंह, सोना बच्चा अग्रहरि, श्रवण गोड़, अमरकेश सिंह, संतकुमार उमेश कुमार रामशरण अशोक, ज्योति नारायण, श्याम सुंदर सहित 300 महिला/ पुरूष किसान उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App