सोनभद्र

निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी-एसडीएम दुद्धी निखिल यादव

मदन मोहन तिवारी

दुद्धी। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम निखिल यादव ने जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया, बीइओ महेंद्र मौर्य एसडीओ विद्युत तीर्थराज सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App