18वें बैडमिंटन टूर्नामेंट के चैंपियन बने आजमगढ़ के विशेष एंड पार्टनर

दुद्धी-(मदन मोहन तिवारी) टाऊन क्लब मैदान पर रविवार को 18वें अंतर्राज्यीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ के विशेष एंड पार्टनर की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए, विनर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।फाइनल मुकाबले में अर्सलान एन्ड पार्टनर दुद्धी और विशेष एन्ड पार्टनर आजमगढ़ के बीच मैच खेला गया। जिसका टॉस अर्सलान एन्ड पार्टनर ने जीता और कोर्ट नंबर एक का चयन किया। 10 मिनट में पहला सेट 12-21 से विशेष एन्ड पार्टनर ने जीता। 8 मिनट में दूसरा सेट 21-11 से अर्सलान एन्ड पार्टनर ने जीता। 7 मिनट में तीसरा सेट 10-21 से विशेष एन्ड पार्टनर आजमगढ़ ने जीत कर फाइनल कप पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट स्कोरर धर्मेंद्र सिंह व गप्पू ख़ाँ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजमगढ़ के खिलाड़ी विशेष को बेस्ट प्लेयर ऑफ द डे का चयन कर आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने विजेता टीम के खिलाड़ी विशेष एन्ड पार्ट्नर को ट्राफी व पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम अर्सलान एन्ड पार्टनर को चेयरमैन कमलेश मोहन ने ट्राफी व चेक देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड व चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र के खिलाड़ियों में एक अलग उत्साह देखा जाता है। इस क्षेत्र में कोई ऐसा खेल नही बचा होगा जिसे यहाँ न खेला जाता हो। क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती दंगल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस खेल के महाकुंभ में सभी खिलाड़ियों को सदैव इसी तरह के खेल में प्रतिभाग करते रहे। खेल से शारिरिक व मानसिक विकास स्वस्थ रहता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में सबके सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
फाइनल मैच में सभी खिलाड़ियों व सहयोगी प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलीम खाँ ने किया। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह,कमेटी के उपाध्यक्ष अर्सलान ख़ाँ, सचिव यामीन ख़ाँ, दीपक तिवारी, अरविंद तिवारी, महबूब खाँ, कमल कानू, अयूब खाँ, कल्लन खाँ, पंकज जायसवाल, आदिल ख़ाँ, रामेश्वर रॉय, सुरेश त्रिपाठी, गोरख नाथ अग्रहरि, कृष्ण मुरारी पांडेय, रामजी पांडेय, अविनाश वाह वाह मौजूद रहे।




