सोनभद्र

भूमि विवाद में चटकी लाठी डंडे, दो रिफर

दुद्धी। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के महुआरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चली। मारपीट की घटना में आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए दो लोग गंभीर हालत में रिफर हुए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दो लोग रिफर हुए हैं। आपसी पाटीदार के भूमि बंटवारे में लगभग दो बिस्वा भूमि सभी को मिला था। उक्त मामला बीते 28 जनवरी 2025 का है। जब सत्यनारायण ने धनराज को आटा चक्की लगाने के लिए भूमि दिया था। उक्त भूमि को खाली कराने को लेकर कई बार कहा उसके बाद भी धनराज जगह खाली नही किया तो सत्यनारायण ने कोतवाली व आईजीआरएस पर शिकायत किया। उक्त घटना में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो को शांति भंग में चालान भी किया। कोतवाली पुलिस के मनाही के बाद दोनों पक्ष शनिवार की सुबह लाठी डंडे से दोनों पक्ष जमकर लाठी डंडे से मारपीट कर लिए। मारपीट में सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। जिसमें मनबस व सत्यनारायण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
उक्त भूमि पर धनराज पुत्र रामकृष्ण प्रजापति द्वारा अतिक्रमण किया गया है। उक्त भूमि पर धनराज चक्की लगाया है। विपक्षी धनराज पुत्र रामकिशन प्रजापति द्वारा सत्यनारायण पुत्र जवाहर, मनबस पत्नी सत्यनारायण आदि के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण डायल 112 के कर्मियों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सत्यनारायण व उनकी पत्नी मनवस को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। जबकि घायल जवाहिर 55 पुत्र स्व. संतोषी, धनराज प्रजापति 55 पुत्र रामकिशुन, रामकिशुन 75, पुत्र तिरपन
विकास 29 पुत्र गजरूप, उर्मिला देवी45 पत्नी गजरूप, पनबसवा देवी 45 पत्नी मेहीलाल का प्राथमिक उपचार दुद्धी सीएचसी में किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों की जानकारी ली गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले में केस दर्ज कर गहनता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App