सोनभद्र

बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

दुद्धी। टाऊन क्लब मैदान पर बुधवार को देर शाम दुद्धी बैडमिंटन क्लब द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने में कोई कमी नही होने देंगे। खेल एक ऐसा स्थान है। खेल एकता अखण्डता का प्रतिक है। दुद्धी नगर में खेल को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह है। बहुत पुरानी परम्परा खेल व धार्मिक को आगे बढ़ाने में रहते हैं। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने टीसीडी का स्टेडियम को नए निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। श्रवण सिंह गोंड ने आयोजन समिति को टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को देने की बात कही। आयोजन समिति अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, कमल कानू, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय, अयूब ख़ाँ, सलीम ख़ाँ, अर्सलान ख़ाँ, यामीन खां, सुरेश त्रिपाठी, पंकज जायसवाल, राकेश आजाद, सुमित सोनी, संजु तिवारी, टुन्नू ख़ाँ, निरंजन अग्रहरि, अजित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गप्पू ख़ाँ, फैजुल्ला ख़ाँ, अरविंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App