सोनभद्र

अजीरेश्वर धाम जरहा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय अजीरेश्वर धाम जरहा के प्रांगण में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को भव्य रूप से हुआ । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, विशिष्ट अतिथि सुशीला देवी ग्राम प्रधान जरहा अपने सह अतिथियों के साथ ग्राउंड में जाकर पूजा पाठ करके व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। उदघाटन मैच बीजपुर व बभनी के बीच खेला गया। बभनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीजपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में अंकित की 21 गेंदों पर 75 रन और अर्श की 20 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की परियो की बदौलत 171 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया। बभनी की ओर से जानी जानसन ने 2 ओवर में 2 विकेट लिए। 171 रनों के पीछा करने उतरी बभनी की टीम 10 ओवर में मात्र 119 रन ही बना पाई जिसमे संजय ने 51 रनों के योगदान दिया।

बीजपुर की तरफ से आकाश ने 2 विकेट चटकाए। मैन आफ दी मैच का खिताब अंकित को मिला।निर्णायक की भूमिका जकीर हुसैन और राहुल विश्वकर्मा ने निभाई और ऑनलाइन स्कोरिंग मुकेश और शिव जायसवाल ने की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती, त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ ब्रम्हाजीत सिंह,शैलेन्द्र सिंह,डॉ मुन्ना लाल पटेल,श्याम सुंदर जायसवाल, अमित जायसवाल, सोनू मोदनवाल,राजेश केसरी,राहुल दुबे,ईश्वरीय प्रसाद, के साथ साथ भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App