सोनभद्र

मुरी एक्सप्रेस से बैढन आ रहे युवक का चुनार मे रेलवे ट्रैक पर मिला शव हुआ गायब परिजन परेशान,अधिकारी मौन

मुरी एक्सप्रेस से बैढन आ रहे युवक का चुनार मे रेलवे ट्रैक पर मिला शव हुआ गायब परिजन परेशान,अधिकारी मौन। मिर्जापुर मे पीएम हाउस से एक शव ही गायब हो गया परिजन शव सहित बिकेश अग्रहरी लेने पहुचे तो पता चला कि यह शव उनके बेटे की नही है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना से चलकर बैढन जरहा जा रहे युवक अमित गुप्ता का शव चुनार थाना क्षेत्र मे रेलवे ट्रैक पर मिला था, सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर परिवार के लोगो को जानकारी हुआ। सभी चुनार थाना पहुचे और वहां कागजी कारवाई करने के बाद शव लेने के लिए मिर्जापुर पीएम हाउस पहुचे,जहा पर उन्हें जो शव देने के लिए बाहर निकल गया तो वह शव दूसरे का था। परिजनो का कहना है की यहा कार्यरत कर्मचारी के लापरवाही की वजह से शव किसी और को दी गई और उन लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजन ने बताया कि लुधियाना में काम करता था और वही से काम कर घर वापस लौट रहा था शव न मिलने की वजह से सभी बहुत परेशान है। शव गायब होने पर परिजन हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी सहित स्थानीय पुलिस पहुचकर मामले का जाच किया। देर रात तक युवक के शव का कुछ पता नही चल सका है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App