सोनभद्र

मातृ और पुरुष शासन वाला परिवार के बजाय सामान शासन वाला समाज का निर्माण का संकल्प

गांव में जल जंगल जमीन के साथ स्वास्थ्य ,शिक्षा, व्यवस्था को मजबूत करेंगे युवा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित चार दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर जल,जंगल ,और जमीन के सरंक्षण के साथ स्वास्थ्य,शिक्षा ,समूह की व्यवस्था को मजबूत और शौचालय के प्रयोग, युवाओं के संगठन का संगठन बना कर गांव में ग्राम स्वराज्य की नींव मजबूत करने के संकल्प के साथ शिविर का समापन हुआ।शुभा प्रेम और राकेश ने महिला पुरुष समानता पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे महिला पुरुष के बीच भेद मिटाना है तो हमे समान शासन वाला परिवार की नीव डालनी होगी।जिसमे दोनों के विचार और सहमति से परिवार चलाया जाए। हमे बाल विवाह,अंधविश्वास,नशा मुक्ति समाज के निर्माण के लिए खुद से पहल कटनी होगी।विभिन्न गांव से आए युवाओं ने गांव में जानकर,गांव के विकास,शिक्षित समाज,और नशा से परहेज करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को प्रेरित करने ।शौचालय के प्रयोग और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।प्रबंधक विमल सिंह ने कहा कि हमे निराश होने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना है और दूसरों को इसके लिए जागरूक करना है ।कोई काम निराश होकर करने से सफल नहीं होता है।युवाओं ने सुबह कंपोस्ट खाद बनाया और प्रकृति प्रार्थना के साथ व्यायाम किया। इसके पूर्व गुरुवार की शाम समूह के माध्यम से नुक्कड़ नाटक खुद लिखा और और उसे ज्वलंत मुद्दों के साथ प्रस्तुत किया।शिविर संचालक प्रेम दयाल ने गीतों का अभ्यास कराया।मौके पर देवनाथ सिंह,प्रदीप पांडेय,चंद्रावती,अभिषेक,मोनिका, मनोज,मांनमनी, राम जतन शुक्ला, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App