सोनभद्र

हिंडालको द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

सोनभद्र पिपरी थाना के समीप विगत 20 वर्षों से संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार की शाम एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको (CSR) विभाग के अध्यक्ष अनिल कुमार झा एवं नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह के करकमलों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर हिंडालको ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरिराम उर्फ छवि शाह, पिपरी नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के सभासद आशुतोष कुमार पांडे, आशीष ओझा, रिबेल स्पोकन इंग्लिश के डायरेक्टर संदीप जी, पिपरी सेंटर मैनेजर सुदीप्तो मुखर्जी, सेंटर डायरेक्टर जी.के.मदान , शिक्षिका शिवानी वर्मा एवं रागिनी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहा है केंद्र
उल्लेखनीय है कि यह कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र विगत 20 वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। वर्ष 2013 से यह केंद्र हिंडालको सी.एस.आर विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां पिपरी नगर के गरीब बच्चों को न्यूनतम शुल्क मे कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है।नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह केंद्र बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं, अनिल कुमार झा ने कहा कि हिंडालको की ओर से ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं स्वरोजगार के अवसर मिलते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App