सोनभद्र

21 वें अन्तर्राजिय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार व बसपा के दुद्धी विधान सभा प्रभारी संजय गोंड़ धुर्वे ने संतुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- बुधवार को स्थानीय खेल मैदान में आयोजित 21 वें अन्तर्राजिय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार व बसपा के दुद्दी विधान सभा प्रभारी संजय गोंड़ धुर्वे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने बीना क्रिकेट टीम व रेनुकूट क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में आपसी सहयोग एवम भाईचारे की भावना विकसित होती है।खेल से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है।

मुख्य अतिथि बसपा के दुद्दी विधान सभा प्रभारी संजय गोंड़ धुर्वे ने कहा कि इस तरह के बड़े प्रतियोगिता का आयोजन होना बहुत बड़ी बात है।इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है।प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इस महाकुंभ जैसे प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मैं कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल को बधाई देता हूँ।खिलाड़ी कड़ी मेहनत करके खेल से भी अपना कैरियर बना सकते है।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बीना व रेनुकूट के बीच खेला गया जिसमे रेनुकूट की टीम ने बीना को 120 रनों के भारी अंतर से हराया।इस मौके पर एससी- एसटी मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार,भाजपा नेता दीपक सिंह,सुजीत ,मोहरलाल खरवार,अमरकेश सिंह,बबई सिंह मरकाम,हरी सिंह,बसपा के दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष संदीप भारती,रामविचार गौतम,मोहम्मद वकील कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, मोहम्मद अजीम त्यादि लोग मौजूद रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App