सोनभद्र

धूमधाम से मनाई गई महामना पं. मदन मोहन मालवीय जयंती

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी आवासीय परिसर के कल्याण केंद्र में बुधवार को महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में और एनटीपीसी सीएसआर के सहयोग से महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम मुख्यअतिथि संजय असाठी (महाप्रबंधक ओएंडएम ) विशिष्ट अतिथि कृष्णकली सिन्हा उपाध्यक्ष महिला मंडल व नीलू असाठी अपने सह अतिथि संजय खेड़ा अपर महाप्रबंधक व अंकुर खरे अध्यक्ष मालवीय मिशन के साथ मा सरस्वती और मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीपप्रज्वलन कर के कार्यक्रम की शुरुआत कराया। इसके बाद मालवीय मिशन और आस पास के बच्चों के द्वारा बएक से बढ़कर कार्यक्रम की प्रस्तुति की ,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे लघु नाटक के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय मिशन शिक्षा के रूप में बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा और इसे और आस पास के बच्चों को कोचिंग की सुविधा करनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार राय ने किया और कार्यक्रम का सफल सचालन श्रीराम यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से एन एस कोरंगा, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, रामजी द्विवेदी, मालवीय मिशन के संजय कुमार , राजेन्द्र प्रसाद,रामनिवास यादव,शिवप्रसाद तेजबली के साथ साथ समस्त कार्यकर्ता,अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App