सोनभद्र

छतीसगढ़ से लाई जा रही 58 बोटा खैर की लकड़ी सहित पिकप सीज आरोपी फरार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)छतीसगढ़ के जंगल से यूपी के जंगली रास्ते खैर की कीमती लकड़ी परिवहन करते वन वनकर्मियों ने मंगलवार की भोर में अपने बार्डर क्षेत्र नवाटोला से पकड़ कर पिकप सहित 58 बोटा खैर की लकड़ी सीज कर दिया इस दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर पिकप चालक और लकड़ी तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि कत्था लकड़ी का तस्कर कमलेश यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी बलंगी जनपद बलरामपुर छतीसगढ़ 58 बोटा खैर की कीमती लकड़ी छः ग. के जंगल से काट कर यूपी के जरहा रेंज क्षेत्र नेमना गाँव टोला नवाटोला के रास्ते कहीं बेचने की फिराक में जा रहा था।इसी बीच मुखबिर की सूचना पर जरहा वन रेंज की सक्रिय टीम ने छापा मारी कर बार्डर क्षेत्र में लकड़ी सहित पिकप को धर दबोचा इस दौरान अंधेरे का फायदा उठा कर पिकप चालक और लकड़ी तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।धराए पिकप सहित खैर की लकड़ी को रेंज परिसर में लाकर गिनती और नापी की गयी तो कुल 58 बोटा कत्था की लकड़ी जिसका अनुमानित कीमत ढाई लाख बताया गया को पिकप सहित खैर की लकड़ी को सीज कर उत्तर प्रदेश वन उपज परिवहन नियमावली की धारा 41/42 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों की तलाश में वन कर्मी जुट गए।टीम में रेंजर राजेश सिंह वन दरोगा लवलेश सिंह सतेंद्र सिंह सहित अन्य वनकर्मी मौजद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App